Site icon

रायपुर : देवगांव जलाशय के नहरों के लाईनिंग कार्य के लिए 17.29 करोड़ रूपए की स्वीकृति

रायपुर, 11 अगस्त 2023

छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग मंत्रालय द्वारा महासमुंद जिले के विकासखण्ड-पिथौरा की देवगांव जलाशय के नहरों का जीर्णोद्धार एवं लाईनिंग कार्य तथा पक्के कार्यों का सुधार कार्य के लिए 17 करोड़ 29 लाख 64 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता महानदी गोदावरी कछार रायपुर को प्रदान की गई है। योजना के पूरा होने से 1219 हेक्टेयर क्षेत्र में अतिरिक्त सिंचाई सुविधा मिलेगी।

Exit mobile version