Site icon

नारायणपुर : चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत

नारायणपुर, 11 अगस्त 2023कलेक्टर अजीत वसंत ने राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 के तहत् प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए पीड़ित परिवार के परिजन को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। मृतक शामबत्ती, पिता मल्लूराम, जाति माड़िया, निवासी बेड़मा की मृत्यु नाला के पानी में डुबने से हुई थी। इनके आश्रित परिजन को कलेक्टर वसंत ने 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता मंजूर की है। उक्त स्वीकृत सहायता राशि का तहसीलदार ओरछा को एक सप्ताह के भीतर मृतक के परिजन को भुगतान करने के निर्देश दिये हैं।

Exit mobile version