Site icon

सीएम शिवराज ने लाल परेड मैदान में फहराया तिरंगा, बोले- हमें आजादी तो मिली, लेकिन अखंड भारत नहीं मिला

1-15.jpg

भोपाल

 मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज भोपाल के लाल परेड मैदान में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस बार परेड में 18 टुकड़ियां शामिल हो रही है, हर्ष फायर क‍िया गया। पहली बार लाड़ली बहना सेना भी परेड में शामिल हुुुई । इसके पहले सीएम शिवराज ने अपने निवास पर भी ध्वजारोहण कर सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को शुभकामनाएं दीं। मुख्‍यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में मुख्‍यमंत्री जन आवास योजना प्रारंभ की जाएगी, ज‍िससे वंचितों को आवास उपलब्‍ध कराएं जाएंगे।मुख्‍यमंत्री मेघावी योजना प्रारंभ कर रहे है। जिससे हमारे बच्‍चों को लाभ म‍िले। महालोक की तर्ज पर प्रदेश के कई स्‍थानों पर धार्मिक लोग बनाए जाएंगे।

यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हैं। पदक अलंकरण समारोह में परेड कमांडर, प्लाटून कमांडर्स को पुरस्कृत किया जाएगा।

राष्ट्रपति पदक पाने वाले 64 अधिकारियों – कर्मचारियों को भी पदक मिलेंगे। सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक दतिया की कुमारी अंजली बघेल को, उत्तम जीवन रक्षक पदक सीधी की किरण बैगा, जीवन रक्षा पदक हरदा के प्रधान आरक्षक बृजेश कुमार साहू को मिलेगा।

समारोह में पुलिस महानिदेश सुधीर सक्सेना भी मौजूद हैं। मुख्य परेड का नेतृत्व इंडियन पुलिस सेवा की एसीपी सोनाक्षी सक्सेना कर रही हैं। सहायक परेड कमांडर के रोल में उप एसीपी भोपाल एटीएस के राहुल कुमार सैयाम मौजूद हैं। परेड में पुलिस बैंड समेत 18 टुकड़ियां शामिल हैं।

इससे पहले CM शिवराज ने मुख्यमंत्री आवास पर ध्वजारोहण किया। भोपाल के शौर्य स्मारक पहुंचकर शहीदों व क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि दी। जनसंपर्क विभाग के आयुक्त मनीष सिंह ने मप्र माध्यम परिसर में ध्वजारोहण किया।

मुख्यमंत्री की भाषण के मुख्य बिन्दु

Exit mobile version