Site icon

मुख्यमंत्री चौहान ने समाजसेवी डॉ. बिंदेश्वर पाठक के निधन पर शोक व्यक्त किया

rip1-1.jpg

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सुलभ इंटरनेशनल सोशल सर्विस आर्गेनाइजेशन के संस्थापक और प्रसिद्ध समाजसेवी पद्म भूषण डॉ. बिंदेश्वर पाठक के असामयिक निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री चौहान ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि पाठक का जीवन समाज के उत्थान को समर्पित था। उन्होंने सार्वजनिक शौचालयों के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करने में अद्वितीय योगदान दिया। स्वच्छता के क्षेत्र में किए गए कार्य के लिए उन्हें सदैव याद किया जाएगा।

 

Exit mobile version