Site icon

बीजापुर  : सीआरपीएफ इंस्पेक्टर ने खुद को मारी गोली, मौत

20230818150551_shoot

छत्तीसगढ़ के नक्‍सल प्रभावित बीजापुर में सीआरपीएफ के 210 कोबरा बटालियन के इंस्पेक्टर ने अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मार कर अपनी जान ले ली।

पुलिस ने बताया कि बासागुडा 210 कोबरा बटालियन में पदस्थ इंस्पेक्टर ने अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली। घायल अवस्था में जवान को इलाज के लिए जिला अस्पताल बीजापुर लाया गया था, जहां पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर का नाम शफी अहमद बताया है।

ये मूलतः दिल्ली के रहने वाले थे। इंस्पेक्टर ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया इसकी जांच की जा रही है।

Exit mobile version