Site icon

धमतरी : बालक आश्रम के 39 बच्चे आई फ्लू के चपेट में

20230825101243_eye flu

आई फ्लू यानी कंजंक्टिवाइटिस का संक्रमण लोगों में तेजी से फैल रही है। बड़े से लेकर बच्चे सभी इसके चपेट में आ रहे है।

वहीं अब धमतरी के नगरी वनांचल इलाके के करैहा,नयापारा बालक आश्रम के 39 बच्चे आई फ्लू के चपेट में आ गये है। जिनका चैकअप कर सभी को आईड्राप दिया गया है।

बताया जा रहा है कि छात्रावास में कुल 56 बच्चे है..जिनमें से 39 बच्चे आई फ्लू के चपेट में है।  अधीक्षक ने बताया कि जब बच्चों के पैरेंट्स को इस बात की जानकारी हुई तो ,कुछ पालक आश्रम पहुँचकर कुछ बच्चों को साथ ले गये।

वहीं इस मामले में हेल्थ अधिकारी पूर्वा देवांगन ने बताया कि 39 बच्चों को आई फ्लू जैसा लक्षण है आँखें लाल हो गयी है सभी का चेकअप कर आई ड्रॉप दिया गया है। वहीं जिन बच्चों को नहीं हुआ है उनको एहतियातन के तौर पर अलग रखने को कहा गया है।

Exit mobile version