Site icon

प्रदेश में 2 सितंबर से मौसम लेगा करवट, जबलपुर-शहडोल में होगी बारिश

rain_mp-1.jpg

भोपाल

मध्यप्रदेश में मानसून ब्रेक 1-2 सितंबर को खत्म हो सकता है। जबलपुर-शहडोल संभाग समेत पूर्वी हिस्से में मध्यम से तेज बारिश का दौर शुरू होगा। प्रदेश के पश्चिमी हिस्से यानी भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल और नर्मदापुरम संभाग में भी मौसम बदलेगा, लेकिन तेज बारिश होने का अनुमान कम है।

25 अगस्त से मानसून ब्रेक हो गया था। सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि पहले यह 5-6 सितंबर तक रहने का अनुमान था, लेकिन 1-2 सितंबर से ही पूर्वी हिस्से में मानसूनी एक्टिविटी शुरू हो जाएगी।

MP में 14% बारिश कम

Exit mobile version