Site icon

एन. एस. यू. आई. ने जलाई यू.जी.सी. की अधिसूचना

एन. एस. यू. आई. ने जलाई यू.जी.सी. की अधिसूचना

राजनांदगांंव । आज राजनांदगांव  जिला अध्यक्ष एन.एस .यू. आई. विप्लव शर्मा के आदेशानुसार एन.एस .यू. आई. जिला उपाध्यक्ष राजा यादव के नेतृत्व में विश्वविद्याल अनुदान आयोग (यूजीसी) के द्वारा जारी की गई अंतिम वर्ष के छात्रों की परीक्षा की अधिसूचना को जलाया।

एन.एस .यू. आई. जिला उपाध्यक्ष राजा यादव ने बताया कि यू. जी. सी. के द्वारा जारी की गई अधिसूचना जो अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए की गई है जिसकी अधिसूचना  को  हमने जलाया  और  यू.जी.सी. के  खिलाफ  नारेबाजी  की है, जिसमें कहा गया है कि अंतिम वर्ष के छात्रों को कोरोना काल में परीक्षाएं देनी पड़ेगी जिसका  एन.एस .यू. आई.विरोध करती है और इस  निर्णय को वापस लेने  की मांग  करती है आप सभी को ज्ञात है  कि देश में लगातार कोरोना महामारी बड़ रही है।

फिर भी यूजीसी छात्रों के हित में  कार्य नहीं  कर रही है उन्हें लगातार परेशान  कर रही है और परीक्षाएं की  अधिसूचना भी जारी कर रही  है। राजा  यादव ने कहा कि हम यू.जी.सी. से  यह मांग करते है कि  देश में  लगातार कोरोना बढ़ रहा है ऐसी  स्थिति  में परीक्षाएं न ले . और न ही छात्र ऐसी स्थिति  में है कि परीक्षा  दे पाए. इस आधार पर प्रथम व द्वितीय वर्ष  को  जनरल प्रमोशन दिया गया है उसी आधार पर अंतिम वर्ष के छात्रों का भी जनरल प्रमोशन दिया जाना चाहिए जिससे कि छात्रों का भला हो सके।  इस  कार्यक्रम में एन.एस .यू. आई. जिला उपाध्यक्ष राजा यादव, कुशल रजक, ग्रामीण ब्लाक अध्यक्ष  राहुल साहू ,  रोहित  उके,  राजेश निर्मलकर, संजय  देवांगन, रोहित  साहू, कशिश देवांगन आदि मौजूद थे।

Exit mobile version