Site icon

रायपुर : मुख्यमंत्री से सेमरा और भैंसमुड़ी के ग्रामीणों ने की मुलाकात

56

    रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से यहां उनके निवास कार्यालय में जांजगीर जिले के अंतर्गत विकासखण्ड नवागढ़ के ग्राम-सेमरा (गौरव ग्राम) तथा ग्राम-भैंसमुड़ी के स्थानीय  जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यंमत्री को बताया कि शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ सभी ग्रामीणों को मिल रहा है। कोरोना संक्रमण के दौरान भी मनरेगा के तहत रोजगार उपलब्ध हुआ और राजीव गांधी किसान न्याय योजना से किसानों के खाते में सीधे राशि अंतरित की गई, जिससे ग्रामीणों में हर्ष है। इस अवसर पर द्वारिका कश्यप, व्यास नारायण कर्ष, जयप्रकाश निषाद, पुष्पराज सिंह, सतीश तथा प्रभात उपस्थित रहे।

Exit mobile version