Site icon

जांजगीर : जहरीली शराब पीने से दो सगे भाई सहित तीन की मौत

20230901183934_sharab se maut

छत्तीसगढ़ के जांजगीर में एक बार फिर से जहरीली शराब पीने से दो सगे भाई सहित तीन की मौत हो गई है। घटना के बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंची है और जांच जारी है। ये तीसरी घटना है, तीन महीने में कुल आठ लोगों की मौत जहरीली शराब पीने से हुई है। घटना अकलतरा के परसाहीबाना की है।

मृतकों में संत कुमार शाण्डेय 32 वर्ष, संजय कुमार शाण्डेय 35 वर्ष, जितेंद्र कुमार शाण्डेय 35 वर्ष शामिल है।

पुलिस के मुताबिक, परसाहीबाना के रहने वाले संजय, संत और जितेंद्र ने गांव एक युवक से शराब खरीदकर पी थी। शराब पीते ही तीनों के पेट मे जोरदार दर्द हुआ, जिसके बाद गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। यहां पर उपचार के दौरान तीनों की मौत हो गई।

इसके पहले भी 15 जून और 31 अगस्त को भी जहरीला पदार्थ मिला शराब पीने से पांच लोगों की मौत हुई थी। फिलहाल दो सगे भाई सहित तीन की मौत मामले में पुलिस जांच कर रही है। साथ ही मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

Exit mobile version