Site icon

कबीरधाम : झाड़ियों में युवक का शव मिलने से मची सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

20230114192511_karnt

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के कुंडा थाना क्षेत्र में एक युवक की लाश मिली है। युवक का शव ग्राम सूरजपुरा में सड़क किनारे झाड़ियों में था। कुंडा थाना प्रभारी राजेंद्र राजपूत ने बताया कि युवक की पहचान तखतपुर, जिला बिलासपुर से हुई है।


इस संबंध में परिजनों को जानकारी दी गई है। परिजन के आने के बाद ही नाम समेत अन्य जानकारी मिल पाएगी। उन्होंने बताया कि सोमवार की सुबह करीब 11 बजे गांव के सरपंच ने थाना में जानकारी दी थी।


मौके पर शव को उठाकर पंडरिया के सरकारी अस्पताल में पीएम के लिए भेज दिए है। प्रथम दृष्टया हत्या का प्रतीत हो रहा है। इस मामले में मर्ग कायम कर जांच में ले लिया है। हत्या के एंगल से जांच कर रही है। पुलिस को शक है कि कहीं दूसरे जगह से युवक की हत्या कर शव को ग्राम सूरजपुरा में सड़क किनारे झाड़ियों में फेंका गया है।

Exit mobile version