Site icon

मंत्री राजेन्द्र शुक्ल की केन्द्रीय मंत्री सिंधिया से मुलाकात

5a2-1.jpg

निर्माणाधीन रीवा एयरपोर्ट के बारे में की चर्चा

भोपाल

जनसंपर्क एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने नई दिल्ली में केन्द्रीय नागरिक विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिधिंया से सौजन्य भेंट की। जनसंपर्क मंत्री शुक्ल ने मंत्री बनने के बाद केन्द्रीय नागरिक विमानन मंत्री से पहली मुलाकात में निर्माणाधीन रीवा एयरपोर्ट के बारे में चर्चा की।  

केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने निर्माणाधीन एयरपोर्ट के लिये राज्य शासन द्वारा पर्याप्त जमीन अधिग्रहण कर भारतीय विमानन प्राधिकरण को समय पर उपलब्ध करवाने की प्रशंसा की। उन्होंने आश्वासन दिया कि रीवा हवाई अड्डे से एटीआर 72 विमान की सेवाएँ मार्च 2024 से शुरू कर दी जायेंगी।

 

Exit mobile version