Site icon

प्रदेश में फिर बारिश का दौर, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर में पानी गिरने का रेड अलर्ट

8a18.jpg

भोपाल

मध्यप्रदेश में बारिश का दौर जारी है। भोपाल में गुरुवार सुबह से फुहार पड़ रही है, रात में भी रुक-रुक कर बारिश होती रही। बुधवार को इंदौर, जबलपुर समेत प्रदेश के 16 जिलों में बारिश हुई। टीकमगढ़ में धसान नदी पर बने बान सुजारा बांध के दो गेट आधा मीटर तक खोलना पड़े। आज भी ऐसा ही मौसम रहेगा। मौसम विभाग ने खरगोन, बड़वानी और अलीराजपुर में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि प्रदेश में अभी दो मानसून सिस्टम एक्टिव हैं। अगले 24 कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। 10 से 12 सितंबर के आसपास बंगाल की खाड़ी से एक और सिस्टम एक्टिव होगा। इससे पूरे प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी। प्रदेश में 18 से 20 सितंबर तक बारिश की एक्टिविटी रहेगी।

एमपी में बारिश का दौर, फिर भी अभी 17% कम

मध्यप्रदेश में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो गया है, लेकिन सामान्य बारिश का आंकड़ा अभी भी 17% कम है। हालांकि, दो दिन में आंकड़े में सुधार हुआ है। प्रदेश में औसत 27.39 इंच बारिश हुई है, जबकि 33.09 इंच बारिश होनी थी। पूर्वी हिस्से में औसत से 12% और पश्चिमी हिस्से में औसत से 22% कम हुई है।

इन जिलों में कम बारिश

    खरगोन, मंदसौर, बड़वानी, ग्वालियर में सबसे कम कम बारिश हुई है। यहां आंकड़ा 20 इंच से कम है।

 

Exit mobile version