Site icon

राजनांदगाव सहित प्रदेश में आज 243 नए कोरोना मरीजों की मरीज

corona

रायपुर, 18 जुलाई। कोरोना वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग मेडिकल बुलेटिन जारी किया है. मेडिकल बुलेटिन के अनुसार आज रात 8.30 बजे तक राज्य में 243 कोरोना मरीजों की पहचान हुई है और 146 ठीक हुए।

कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 5246 हो गई है जिसमें 3658 ठीक हो चुके हैं, 24 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है और 1564 एक्टिव मरीज हैं।आज मिले 243 में बिलासपुर 64, कांकेर 45, रायपुर 25, बीजापुर और दुर्ग 18-18, बस्तर और जांजगीर-चांपा 11-11, नारायणपुर और रायगढ़ 7-7, कोरिया 6, सुकमा और सरगुजा 4-4, बेमेतरा, कबीरधाम, कोंडागांव और दंतेवाड़ा 3-3, धमतरी, बलौदाबाजार, जशपुर, व अन्य राज्य से 2-2, राजनांदगांव, कोरबा, और बलरामपुर 1-1 मरीज मिले हैं।.

वही आज राजनांदगाव में मिला 1 मरीज itbp जवान सोमनी का है इसकी जांच जिले में ही हुई थी, और साथ ही 209 रिपोर्ट नेगेटिव आयी है। आज कुल 11 डिस्चार्ज भी हुए है, 10 जिले के और 1 रायपुर phq का है।

Exit mobile version