Site icon

मथुरा से नेपाल जा रहे एलपीजी गैस टैंकर में लगी आग, एलपीजी गैस का रिसाव शुरू

download (28)

राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-27 पर रविवार की सुबह एक भीषण हादसा हो गया। हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। मथुरा से नेपाल जा रहा टैंकर एमएच 46-एच 5057 रविवार की सुबह करीब 4 बजे अयोध्या जिले की सीमा में प्रवेश करते हुए रौजागांव ओवरब्रिज के समीप पहुंचा। टैंकर के इंजन में अचानक आग लग गई जिसकी भनक ड्राइवर को लगते ही उसने टैंकर को ओवरब्रिज पर रोककर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन पानी के अभाव में आग नहीं बुझ सकी और लपटें तेज हो गई। ड्राइवर ने मामले की सूचना पुलिस व फायर कंट्रोल रूम को दी। जब तक पुलिस व फायर ब्रिगेडकर्मी मौके पर पहुंचते उससे पहले टैंकर का डीजल टैंक फट गया जिससे आग और भड़क गई। पूरा टैंकर आग की गिरफ्त में आकर धू धू कर जलने लगा। इतने में सीओ सत्येंद्र भूषण तिवारी मय चौकी प्रभारी दृवेश त्रिवेदी एसएसआई कोतवाल के साथ मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड के जवानों की मदद से आग पर काबू पाया। हालांकि, आग पर काबू पाए जाने के बाद गैस का रिसाव होने लगा जिसे देखते हुए यातायात रोक दिया गया। जिससे राजमार्ग के उत्तरी पटरी में लंबा जाम लग गया है। जिले की पश्चिमी छोर पर  पर पटरंगा तैनात एसओ ओम प्रकाश ने बताया कि छोटी गाड़ियों को मियां की पुरवा के पास से डायवर्जन कर उसे निकाला जा रहा है। जाम जिले की सीमा को क्रास कर बाराबंकी जिले के रामसनेहीघाट क्षेत्र तक पहुंच गया है। सीओ सत्येंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि इंडियन ऑयल कंपनी की टीम द्वारा गैस रिसाव को रोकने के लिए रेस्क्यू किया जा रहा है। इन्होंने बताया एम्बुलेंस सहित अन्य छोटी गाड़ियों को डायवर्ट कर निकाला जा रहा है। भारी वाहनों को रोका गया है। रेस्क्यू सफल होते ही हाइवे पर पुनः यातायात बहाल किया जाएगा।

Exit mobile version