Site icon

 कांकेर : हॉस्टल में 9वीं कक्षा के छात्र ने की आत्महत्या, टाई के सहारे खिड़की से लटककर मौत को लगाया लगे

download (4)

कांकेर में प्री मैट्रिक बालक छत्रवास के एक छात्र के स्कूल यूनिफॉर्म की टाई से लटक कर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। छात्र 9वीं कक्षा की पढ़ाई करता था और आमाबेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत हुर्रेपिंजोडी गांव का रहने वाला था। हॉस्टल अधीक्षक ने बताया कि मुझे चपरासी के माध्यम से जानकारी मिली की 9वीं का छात्र हॉस्टल के स्टडी रूम में चटाई में पड़ा हुआ है। मैंने एम्बुलेंस की सहायता से अस्प्ताल पहुंचाया। हॉस्टल के अन्य छात्रों ने बताया कि छात्र खिड़खी में टाई के माध्यम से लटक कर आत्महत्या कर लिया है। 


कांकेर टीआई शरद दुबे ने बताया कि छात्र द्वारा टाई से लटक कर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। हॉस्टल में जाकर जांच किया गया है। आत्महत्या का कारण अज्ञात है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। 


गौरतलब हो कि छात्र अपने घर से दो दिन पहले ही हॉस्टल आया था। 20 दिन से वह अपने घर मे था। हॉस्टल के अन्य छात्रों ने पुलिस को जानकारी दी है कि छात्र के पेट और सीने में दर्द के कारण वाह अपने घर गया था। जहां इलाज के बाद फिर से हॉस्टल आया था। स्टडी रूम में टाई के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 

Exit mobile version