Site icon

कोण्डागांव : शतरंज कार्यशाला में 200 स्कूली बच्चों ने लिया भाग

20230911152214_shatranj shaala

 खेल-युवा कल्याण विभाग कोण्डागांव के तत्वाधान में जिले में सभी आयु वर्ग के विद्यार्थियों के लिए 9 सितंबर को एक दिवसीय शतरंज खेल कार्यशाला स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जामकोटपारा में आयोजित हुई। इस कार्यशाला में जिले के विभिन्न स्कूलों के 200 छात्र छात्राओं ने भाग लिया।

इस संबंध में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के वरिष्ठ खेल अधिकारी सुधा कुमार ने बताया कि एक दिवसीय शतरंज कार्यशाला का आयोजन जिले के बच्चों के लिए आयोजित किया गया था ताकि बच्चों को शतरंज जैसे रोचक क्षेत्र में जानकारी देते हुए उनके ज्ञान में वृद्धि करते हुए उनकी इस खेल के प्रति रुचि उतपन्न की जाए। शतरंज खेलने से किसी भी आयु वर्ग के विद्यार्थी में तार्किक एवं बौद्धिक क्षमता का विकास होता है साथ ही एकाग्रता भी बढ़ती है। इस कार्यक्रम में ऑल इंडिया चेस फेडरेशन के राष्ट्रीय प्रशिक्षक अनीस अंसारी द्वारा बच्चों को शतरंज की प्रारंभिक जानकारियां भी दी गई।

Exit mobile version