Site icon

CG : हाथियों का आतंक: घर में सो रही बुजुर्ग महिला की हाथी ने ले ली जान, अब तक तीन की मौत

20221228115238_Elephant

कटघोरा वनमंडल के पसान रेंज में मंगलवार सुबह हाथियों ने एक वृद्ध महिला को मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि पसान रेंज के पनगवां गांव में सुबह चार बजे हाथियों के दल ने धावा बोल दिया। हाथियों ने घर पर सो रही सोन कुंवर (65) को कुचल दिया। 

दो दिन पहले ही हाथियों ने चोटिया में दो महिलाओं जान ले ली थी। लगातार जनहानि से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। मौके पर वन विभाग की टीम पहुंची है। कटघोरा वनमंडल में अभी 45 से अधिक हांथीयों का दल क्षेत्र में विचरण कर रहा है।

Exit mobile version