Site icon

गोधन न्याय योजना से समाज के अंतिम पायदान में खड़े व्यक्ति को भी मिलेगा लाभ — कोठारी

kothari

जिला कांग्रेस अध्यक्ष पदम कोठारी ने कहा कि 20 जुलाई 2020 को हरेली तिहार के दिन छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी द्वारा गोधन न्याय योजना प्रारंभ किया जा रहा है जो कि अपने आप में सराहनीय कदम है। इस महत्वकांक्षी योजना के क्रियान्वयन से कृषि विकास, किसान कल्याण एवं जैव प्रौद्योगिकी क्षेत्र में प्रगति होगी। गोधन न्याय योजना से पशु पालकों में खुशी की लहर साफ नजर आ रही है। गोधन न्याय योजना से पशु पालकों की आय में वृद्धि होगी पशुधन विचरण और खुली चराई पर रोक लगेगी। जैविक खाद उपयोग को बढ़ावा एवं रासायनिक उर्वरक उपयोग में कमी आएगी। स्थानीय स्तर पर रोजगार की संभावनाएं भी बढ़ेंगे।

हरेली तिहार पर गोधन न्याय योजना प्रारंभ करने पर श्री कोठारी ने गौ भक्त भूपेश सरकार का आभार व्यक्त किया है। साथ ही जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पदम कोठारी जी द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी सदस्य एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अपने क्षेत्र के गोठान में पहुंचकर उक्त योजना के कार्यक्रम में सम्मिलित होकर समस्त ग्राम वासियों को गोधन न्याय योजना के लाभ के संबंध में जानकारी देने के लिए निर्देशित किया है।

Exit mobile version