Site icon

कल देर रात प्रदेश में मिले 18 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज

corona

रायपुर । छत्तीसगढ़ में रविवार देर रात को 18 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सोमवार दोपहर को जारी किए गए बुलेटिन के अनुसार रविवार देर रात को प्रदेश में 18 नए कोरोना पीड़ित मरीज मिले है जिनमे रायपुर से 14, धमतरी से 02 और दुर्ग व बिलासपुर से 01-01 कोरोना मरीज मिले है।

प्रदेश में रविवार शाम तक कुल 159 कोरोना संक्रमितों में रायपुर से 36, सरगुजा से 26, बस्तर से 25, कोरबा से 14, दुर्ग से 08, बलौदाबाजार व कांकेर से 07-07, बेमेतरा से 06, दंतेवाड़ा से 05, कोंडागांव, नारायणपुर, बिलासपुर व जांजगीर-चांपा से 04-04, राजनांदगांव से 03, कोरिया से 02 और गरियाबंद, रायगढ़, मुंगेली व बलरामपुर से 01-01 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई।छत्तीसगढ़ मे अब तक कोरोना के कुल 2 लाख 44 हजार 937 व्यक्तियों का सैम्पल परीक्षण किया गया है, जिसमें से 5 हजार 407 मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें से अब तक 3 हजार 775 मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत डिस्चार्ज किए गए।

स्वास्थ्य विभाग से जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में 1 हज़ार 608 मरीजों का उपचार जारी है। वहीं रविवार शाम तक 117 मरीज डिस्चार्ज हुए है और छत्तीसगढ़ में अबतक 24 लोगो की कोरोना वायरस से मौत हुई है।

Exit mobile version