Site icon

प्रधानमंत्री मोदी का सागर के बीना हेलीपेड पर हुआ आत्मीय स्वागत

14c19.jpg

भोपाल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर द्वारा सागर के बीना रिफायनरी हेलीपेड पर आगमन हुआ। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, मिनिस्टर इन वेटिंग नगरीय विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह और सांसद वी.डी. शर्मा ने मोदी की अगवानी कर आत्मीय स्वागत किया।

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल आगमन पर मिनिस्टर इन वेटिंग लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव ने उनकी अगवानी की। इस अवसर पर सहकारिता एवं लोक सेवा प्रबंधन और जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. अरविंद सिंह भदौरिया सहित अन्य जन-प्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद थे।

 

Exit mobile version