Site icon

राजनांदगाव जिले में फिर मिले 5 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज, एक की मौत, आज कुल 19 नए मरीज की हुई पहचान

rajnandagon corona

राजनांदगांव। जिले में कोरोना का संक्रमण बढ़ते ही जा रहा है। कोरोना पूरे राजनांदगांव में अपना पांव पसार लिया है । अब तक जिले में तीन लोगों की मौत हो चुकी थी।  आज एक और युवक की मौत की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार आज एक युवक की मौत हो गई है । बताया जा रहा है कि राजनांदगांव जिले के सोनेसरार ग्राम का रहने वाला है, जो ब्रेन हेमरेज का मरीज बताया जा रहा है ।

जिसे 19 जुलाई को राजनांदगांव लाया गया था। राजनंदगांव लाने के बाद उसे एम्स भर्ती करा दिया गया था। जहां आज उसकी मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि उक्त युवक की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई थी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मिथलेश चौधरी ने बताया कि युवक को 19 जुलाई को राजनांदगांव लाया गया था । जिसे ब्रेन हेमरेज हुआ था और उसकी कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी । जिसके बाद उसे एम्स रायपुर में भर्ती करा दिया गया था । जिसकी आज रायपुर में मौत हो गई है।

वही 5 नए मरीज डोंगरगढ़ के बताये जा रहे है।

आज शाम राजनांदगाव जिले में 14 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पहचान की गई है जिसमे 6 ITBP, 5 चौकी, 2 तुलसीपुर ,1 डोंगरगांव के शामिल है।

इन्हे मिलकर आज कुल 19 नए पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई है।

Exit mobile version