Site icon

रायपुर : बिस्वा सरमा के बयान पर सीएम बघेल का पलटवार, पीएम मोदी के लिए कहा…

20230920171801_bhupesh

 मुख्यमंत्री बघेल ने प्रधानमंत्री मोदी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हिमंत बिस्वा सरमा हिंदू हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हिंदू हैं। हिंदू धर्म के आधार पर किसी के माता-पिता के निधन के बाद उसके पुत्र द्वारा बाल दान किया जाता है यानि मुंडन किया जाता है। प्रधानमंत्री ने तो अपनी माता के निधन के बाद अपना मुंडन नहीं करवाया! इसलिए मैं हिमंत बिस्वा सरमा को कह रहा हूं कि वे प्रधानमंत्री को कहें कि वे मुंडन करा ले तभी मैं हिमंत बिस्वा सरमा को हिंदू मानूंगा।

बता दें कि हिमंत बिस्वा सरमा सूरजपुर में बीजेपी के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए मौजूद थे। मंगलवार को अपनी जनसभा के दौरान हिमंत बिस्वा सरमा ने भूपेश बघेल पर जमकर निशाना साधा था। परिवर्तन यात्रा में शामिल होने छत्तीसगढ़ पहुंचे हिमंत बिस्वा सरमा ने भूपेश बघेल और मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम तथा कांग्रेस के दिग्गज नेता कमलनाथ को चैलेंज देते हुए कहा था कि मध्य प्रदेश में कमलनाथ और छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल कहते हैं कि वो वह भी हिंदू हैं। मैं उनको चैलेंज करता हूं कि अगर वो हिंदू हैं तो राहुल गांधी और सोनिया गांधी और राहुल गांधी को अयोध्या के रामलला मंदिर में ले जाएं।

Exit mobile version