Site icon

यात्रा में जनता उमड रही है, सरकार डर रही है, इसलिए हमारी सभाएं नहीं होने देना चाहते हैं : पटवारी

21-09_WA_03_jpeg.jpg

भोपाल

कांग्रेस की जनआक्रोश यात्रा के आज तीसरे दिन प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव ने हटा में पत्रकार वार्ता कर यहां के विधायक और जिला प्रशासन पर सभा नहीं करने देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बुधवार की रात को हटा में सभा होना थी, लेकिन यहां के विधायक के दबाव में जिला प्रशासन ने सभा की अनुमति नहीं दी। वहीं अजय सिंह ने रीवा से जनआक्रोश यात्रा शुरू की, महाकौशल की यात्रा का नेतृत्व कर रहे सुरेश पचौरी ने बैतूल से यात्रा शुरू की।

जीतू पटवारी ने उज्जैन संभाग की यात्रा गांधी सागर से शुरू की और शाम को सीतामऊ पहुंचेगी।  यादव ने कहा कि यह आक्रोश एक दो दिन का नहीं बल्कि पूरे 18 साल का है। इसलिए हम यह यात्रा निकाल रहे हैं। यात्रा में जनता उमड रही है, सरकार डर रही है। इसलिए हमारी सभाएं नहीं होने देना चाहते हैं।

यादव ने कहा कि घपले-घोटाले, भ्रष्टाचार, महिलाओं, आदिवासियों पर अत्याचार किए जा रहे हैं। इसलिए भाजपा को आशीर्वाद यात्रा नहीं बल्कि माफी यात्रा निकालना चाहिए। इधर अजय सिंह ने कहा कि जनता की भीड़ जो हमारी यात्रा में उमड़ रही है, यह बता रही है कि प्रदेश का हर वर्ग भाजपा की सरकार से परेशान है। हम सब मिलकर इस संभाग की सभी सीटें जीतेंगे।

Exit mobile version