Site icon

घर घर दस्तक दे बीएलओ कर रहे मतदाताओ का भौतिक सत्यापन

23C_19.jpg

 अनूपपुर
 कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष वशिष्ठ  के  निर्देशन में जिले के  समस्त विकासखंडों में बीएलओ द्वारा मतदाता सूची में किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए घर घर जाकर मतदाताओं का बीएलओ एप पर भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। साथ ही मृत मतदाता और दोहरी प्रविष्टि वाले मतदाताओं की जांच की जा रही है।

जांच के दौरान यदि कोई मतदाता मृत या डुप्लीकेट पाया जाता है तो मतदाता सूची से उसका नाम हटाने की नियमानुसार कार्यवाही भी की जा रही है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी ईआरओ को फॉर्म 6 ,7, 8 एवं 12 डी के चिन्ह्यांकन की जानकारी प्रतिदिन भेजने के निर्देश दिए हैं

Exit mobile version