Site icon

राजनांदगांव : बरसते पानी मे भाजपा विधायक प्रत्याशी गीता घासी साहू ने किया गांव गांव जनसम्पर्क

IMG-20230925-WA0010

छुरिया खुज्जी विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 77 से भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत विधायक प्रत्याशी गीता घासी साहू जी का सघन जनसंपर्क किया । गीता घासी साहू  ने खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के अंतिम छोर व राजनांदगांव जिले के अंतिम सीमा मे बसा  ग्राम बाघनदी से शुरुवात किया। तत्पश्चात ग्राम चाबुकनाला  खड़खड़ी,बोरतलाव, तेलिन बांधा ,सड़क चिरचारी,भर्रीटोला, पेंड्री,आंकों पहुंच कर जनसंपर्क किया।इस दौरान साथ में छुरिया  भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय पटेल ,संजय सिंह महामंत्री, खिलेश्वर साहू महामंत्री, मनीष जैन , सीमा वैष्णव, अशोक सेन,नैन सिंह पटेल, आसन बाई सिन्हा,हेमन सिन्हा,मौसम बाई निषाद, सोहन साहू, सुमित साहू, सहित  अन्य भाजपा कार्यकर्ताओ की उपस्थिति में किया गया।भाजपा प्रत्याशी श्रीमती गीता घासी साहू ने बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लेते हुए युवाओं को भाजपा गमछा भेटकर स्वागत सम्मान  करते हुए वरिष्ठ जनों से आशीर्वाद लेकर अपने पक्ष में समर्थन मांगते हुए विजय दिलाने का आग्रह किया। गीता घासी साहू ने कार्यक्रम सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि खुज्जी विधानसभा क्षेत्र में इस बार परिवर्तन करते हुए कमल फुल पर अपना अमूल्य वोट मांगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने साढे चार वर्षों में राज्य सरकार ने लोगो के साथ सिर्फ और सिर्फ छलावा किया है। ऐसी सरकार को आगामी विधानसभा चुनाव में उखाड़ कर फेकना है ।

Exit mobile version