Site icon

गणेश प्रतिमा के साथ तालाब में डूबा युवक, मौत

20231001121202_02

खैरागढ़  जिले में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक 33 वर्षीय युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। SDRF दुर्ग की टीम ने शव को बाहर निकाला। खैरागढ़ पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक की पहचान रोशन यदु (33 साल) निवासी ग्राम देवरी थाना खैरागढ़ के रूप में हुई है। एसडीआरएफ दुर्ग से मिली जानकारी के मुताबिक, तालाब में डूबने की घटना गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई। रोशन यदु और उसके दोस्तों ने मिलकर देवरी गांव में गणेश प्रतिमा बैठाई थी। शुक्रवार सुबह वो लोग गांव के ही तालाब में प्रतिमा विसर्जित करने गए थे। सुबह 11 बजे के करीब विसर्जन के दौरान प्रतिमा का वजन अधिक होने से रोशन उसी के साथ तालाब में डूब गया। बाद में गांववालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने दुर्ग से एसडीआरएफ की टीम को बुलाया था।

खैरागढ़ पुलिस ने सबसे पहले राजनांदगांव जिले से गोताखोरों की टीम को बुलाया था। वहां की टीम जब शव को नहीं तलाश पाई, तो दुर्ग से एसडीआरएफ को बुलाया गया। दुर्ग एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया जिसके बाद शव को तालाब से खोजकर बाहर निकाला।

Exit mobile version