Site icon

राजनांदगांव : भरोसे पे खरा उतरी है कांग्रेस की छत्तीसगढिय़ा सरकार – आफताब

Aftab Aalam

राजनांदगांव। प्रदेश कांग्रेस संयुक्त महासचिव आफताब आलम ने कहा कि समाज के हर वर्ग का भरोसा जीतने तथा समाज के अंतिम व्यक्ति को लाभ पहुंचाने में छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार सफल रही है। श्री आलम ने कहा कि 2018 में जिस भरोसे के साथ छत्तीसगढ़ की जनता ने भारी बहुमत के साथ कांग्रेस सरकार को सत्तासीन किया था। जिसको देखते हुए कांग्रेस ने किसानों की कर्जमाफी के साथ 18 लाख किसानों की लगभग 9 हजार करोड़ रुपए कर्ज माफ किया है। ज्ञात हो कि भाजपा 2100 रुपए क्विंटल समर्थन मूल्य देने में असमर्थ रही। वहीं कांग्रेस ने अपना वादा निभाते हुए किसानों को 2500 रुपए प्रति क्विंटल देने का वादा निभाया तथा वर्तमान में अंतर की राशि मिलाकर 2640 रुपए दे रही है। भाजपा की मोदी सरकार ने बोनस पर रोक लगाई तो भूपेश सरकार ने राजीव गांधी न्याय योजना लागू कर इनपुट सब्सिडी देना शुरू किया। कांग्रेस का सपना है कि 2027 तक छत्तीसगढ़ का किसान देश का सबसे मजबूत और खुशहाल किसान बने। ज्ञात हो कि भाजपा के राज में आदिवासी महुआ सड़कों पर फेंकने मजबूर थे। अब कांग्रेस सरकार महुआ 30 रुपए में खरीद रही है तथा पूर्व में 7 की जगह 67 प्रकार के वनोपज  समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा रही है। तेन्दूपत्ता संग्राहकों को अब 2500 की जगह 4 हजार प्रति मानक बोरा मिल रहा है।  यह विदित हो कि भाजपा के शासनकाल में लाखों लोगों के राशन कार्ड कटवाये गए थे। कांग्रेस की सरकार आते ही प्रदेश में 99 प्रतिशत लोगों के राशन कार्ड बनाए गए तथा हर परिवार को 35 किलो चावल मिल रहा है। ज्ञात हो कि भाजपा शासनकाल में 3 हजार स्कूल बंद किए गए थे। कांग्रेस ने न केवल बंद स्कूलों को खोला, बल्कि स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल योजना से 700 से अधिक स्कूल खोले गए। वहीं अंग्रेजी माध्यम कॉलेज एवं 4 नए मेडिकल कॉलेज खोले गए। वर्तमान में बेरोजगारों को भी हर माह 2500 रुपए भत्ता दिया जा रहा है। श्री आलम ने कहा कि कांग्रेस की भूपेश सरकार ने जनता का भरोसा जीता है और इसी छत्तीसगढिय़ा जनता एक बार फिर आने वाले आसन्न चुनाव में भरोसा जताएगी, जिस पर कांग्रेस भरोसा कायम रखते हुए फिर से खरी उतरेगी।

Exit mobile version