Site icon

भुंईया पोर्टल में ‘नागरिक सुविधा’ विकल्प उपलब्ध नामांतरण, खाता विभाजन, अभिलेख दुरूस्ती के लिए कर सकते हैं आनलाईन आवेदन

राजनांदगांव 22 जुलाई 2020। भू-अभिलेख शाखा राजस्व विभाग द्वारा अपने विभागीय पोर्टल में आम नागरिकों के नामांतरण, खाता विभाजन, अभिलेख दुरूस्ती के लिए आनलाईन आवेदन की जाने की सुविधा विभागीय वेबसाईट के भुंईया पोर्टल में नागरिक सुविधा विकल्प में उपलब्ध कराई गई है। इसके अंतर्गत आवेदक अपने पंजीयन दस्तावेज के आधार पर स्वयं कही भी किसी भी स्थान में रहकर विभाग की वेबसाईट के लिंक  https://revenue.cg.nic.in/bhuiyanreport/User/PropertyRegistration_Citizen.aspx पर ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। शासन द्वारा 16 जुलाई से इस विकल्प का प्रारंभ कर दिया गया है।

Exit mobile version