Site icon

दिव्यांश ने राज्य स्तरीय बॉक्सिंग मे कांकेर का परचम लहराया, जीता सिल्वर मेडल

20231002140516_03

कांकेर सेंट माइकल हायर सेकेण्ड्री स्कूल दसवीं क्लास के छात्र दिव्यांश अवस्थी ने शालेय राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ 2023-24 बॉक्सिंग खेल अंडर-17 वर्षीय 57-60 किलो वजन वर्ग मे अपने प्रतिद्वंदी को कड़ी टक्कर देते हुए सिल्वर मैडल जीत कर अपने जिले और विद्यालय का नाम रौशन किया। बता दे कि दिव्यांश अवस्थी, डॉ. दुर्गेश अवस्थी के सुपुत्र है, इनके पिता भी कराटे चैपियन रह चुके है और बच्चों को निःशुल्क प्रशिक्षण भी देते है। दिव्यांश बॉक्सिंग कोच अमर पटेल से बॉक्सिंग का प्रशिक्षण ले रहे है, छात्र के इस सफलता पर सेंट माइकल स्कूल परिवार, शिक्षा विभाग, इंडियन फाइट स्कूल एवं खेल संघ के पदाधिकारियों ने बधाई दी है।

Exit mobile version