Site icon

गांधी जयंती पर शकुंतला फाउंडेशन ने बुजुर्गों के लिए आयोजित किया स्वास्थ्य शिविर

20231002165049_shakuntala foundation

रायपुर  सामाजिक संस्था शकुंतला फाउंडेशन ने अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस और गांधी जयंती पर वरिष्ठ जनों के लिए बापू की कुटिया कलेक्टर परिसर गार्डन में कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री को माल्यार्पण कर उनका नमन किया। साथ ही वरिष्ठ जनों के लिए स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित किया, जिसमें लगभग 200 से अधिक वरिष्ठ जनों ने अपने स्वास्थ्य की निःशुल्क जांच कराई। चेकअप प्रसिद्ध होम्योपैथी चिकित्सक डॉ अनुश्री पाठक व उनकी टीम ने किया। जिसमें रक्तचाप और अन्य जांच की गई।इस अवसर पर शकुंतला फाउंडेशन छत्तीसगढ़ के सदस्य देवाशीष द्वारा पाथ कांइड लैब के सहयोग से सभी वरिष्ठ जनों का कोलेस्ट्रॉल शुगर और थाइराइड  बीपी और अन्य जांच निःशुल्क कराई गई। संस्था द्वारा वरिष्ठ जनों के मनोरंजन के लिए कुछ प्रतियोगिताएं भी रखी गई। वरिष्ठजनों को स्मृति स्वरूप पौधे उपहार में दिए गए। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि हेमचंद विश्वविद्यालय की कुलपति अरुणा पलटा  और समाजसेवी श्रीमती शकुंतला देवी थी। इस अवसर पर रोटरी क्लब ग्रेटर के अध्यक्ष अजय तिवारी व  विनय अग्रवाल ,पाथ कांइड सर्वेश तिवारीऔर डॉ अनुश्री पाठक का सम्मान किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शकुंतला फाउंडेशन की अध्यक्ष स्मिता सिंह, हासी बनर्जी, गोविन्द अग्रवाल, महेश दुबे, पदमा घोष, कमल जैन, सुषमा बग्गा, माया तिवारी, सोनल राजेश शर्मा, अपर्णा यादवी सावी देवांगन, सरिता गौर, ज्योति तलमले आदि का सराहनीय योगदान रहा।

Exit mobile version