Site icon

रायपुर : मुख्यमंत्री ने बिसाहू दास महन्त की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय श्री बिसाहू दास महन्त की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। बघेल ने अपने निवास कार्यालय में स्वर्गीय महंत को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। मुख्यमंत्री ने महन्त को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा है कि उनका पूरा जीवन जनसेवा से जुड़ा रहा।  स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के साथ-साथ सफल राजनेता के रूप में उनकी छवि रही है। महन्त ने अविभाजित मध्यप्रदेश में विधायक तथा मंत्री के रूप में प्रदेश के विकास के लिए अपनी अमूल्य सेवाएं दी है। उन्होंने क्षेत्र में खेती-किसानी, सिंचाई तथा सड़कों के माध्यम से लोगों की बेहतरी के कार्यों को बखूबी अंजाम दिया। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि स्वर्गीय महन्त के बताये जनकल्याण के मार्ग पर चलकर प्रदेश में विकास को नये आयाम देने की दिशा में कार्य किए जा रहे हैं।

Exit mobile version