Site icon

महापौर ने किया शहीद उदय मुदलियार की प्रतिमा स्थल का निरीक्षण

WhatsApp Image 2020-07-23 at 18.37.57

सौदर्यीकरण सहित शेड लगाने के दिये निर्देश

राजनांदगांव 23 जुलाई। महापौर हेमा सुदेश देशमुुख द्वारा पोस्ट आफिस चौक गायत्री मंदिर के पास शहीद उदय मुदलियार एवं शहीद अल्लानूर भिंडसरा की स्थापित प्रतिमा स्थल का निरीक्षण किया गयां। निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा सहायक अभियंता कामना सिंह यादव को प्रतिमा के उपर शेड लगाने के साथ साथ प्रतिमा स्थल के आस पास आकर्षक लाईट लगाकर सौदर्यीकरण करने के निर्देश दिये।

उन्होंने कहा कि उक्त कार्य का अतिशीघ्र ड्राईंग डिजाईन तैयार कर कार्य शीघ्रता से प्रारंभ करे। निरीक्षण के दौरान खाद्य विभाग के प्रभारी सदस्य संतोष पिल्ले, जल विभाग के प्रभारी सदस्य सतीश मसीह सहित चेतन भानुशाली व अमित कुशवाह उपस्थित थे।

Exit mobile version