Site icon

जगदलपुर : स्वस्थ तन में स्वस्थ मन का वास होता है और खेलों से तन-मन दोनों होते हैं स्वस्थ – संसदीय सचिव रेखचंद जैन

1696506219_0fbd276920f4eec82e17

जगदलपुर, 05 अक्टूबर 2023जगदलपुर विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने जगदलपुर में आयोजित 23 वें राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। जिसमें एथलेटिक्स, रग्बी एवं जूड़ो विधा में कुल 900 खिलाड़ी भाग लेंगे। शुभारंभ कार्यक्रम के अवसर पर रेखचंद जैन ने कहा कि हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खेलों के विकास के लिए कृत संकल्पित है। उनके मंशानुसार खेल विकास प्राधिकरण का गठन किया गया। शहर में खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए विश्व स्तरीय खेल मैदानों का निर्माण किया गया है, इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम, हाता ग्राउंड, धरमपुरा क्रीडा परिसर, सिटी ग्राउंड जैसे अत्याधुनिक खेल मैदान बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ तन में स्वस्थ मन का वास होता है और खेलों से तन और मन दोनों स्वस्थ होते हैं। बच्चों को हार जीत की परवाह किए बिना खेल भावना से खेलना चाहिए। खेलों में कोई एक जीतेगा तो कोई एक हारेगा पर महत्वपूर्ण यह है कि हमने खेल भावना से अपने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उन्होंने खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विभिन्न संभागों से खेलने आए हैं अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर छत्तिसगढ का नाम रौशन करें।    इस अवसर पर पार्षद यशवर्धन राव कई जनप्रतिनिधि, जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान, सहायक संचालक विजेन्द्र डोंगरे, डीपीओ देवाशीष चौधरी, गणेश तिवारी, बीआरसी गरुड़ , खंड शिक्षा अधिकारी मानसिंह भारद्वाज, उप खंड शिक्षा अधिकारी भारती देवांगन, शालिनी तिवारी, संदीप तिवारी, सरला रथ सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, खेल प्रशिक्षक एवं खिलाड़ी उपस्थित थे।

Exit mobile version