Site icon

बड़ी खबर: राजनांदगांव सहित प्रदेश में मिले कोरोना पॉजिटिव 255 मरीज, एक की मौत

corona 1

रायपुर। पूरे प्रदेश में आज 255 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें 114 अकेले रायपुर जिले के हैं। इसके अलावा कबीरधाम जिले में 34 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। कांकेर से 20, राजनांदगांव 17, मुंगेली से 16, जांजगीर-चांपा 12, बस्तर से 10, बिलासपुर 6, दुर्ग से 5, नारायणपुर व गरियाबंद से 4 – 4, कोरिया से 3, जशपुर से 2  बालोद, धमतरी, बलौदाबाजार, महासमुंद, सरगुजा, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, बीजापुर से 1-1 मरीज मिले हैं।

आज एक कोरोना मरीज की मौत भी हुई है जो बीएसएफ का जवान था और अंबेडकर अस्पताल में भर्ती था। अब प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 1847 है । पिछले 24 घंटे में कुल 147 लोगों को डिस्चार्ज भी किया गया है।

Exit mobile version