Site icon

कलेक्टर ने मोहला, रेंगाकठेरा एवं गोटाटोला में धान चबूतरा का किया निरीक्षण

121

राजनांदगांव। कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा में ग्राम मोहला में धान चबूतरा का निरीक्षण किया। उन्होंने परिसर में बिजली की व्यवस्था तथा कमरा बनवाने के करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ट्रक के आने जाने की व्यवस्था भी होनी चाहिए। उन्होंने मोहला विकासखंड के रेंगाकठेरा भी धान चबूतरा का निरीक्षण किया। उन्होंने धान चबूतरा में ही तौल, स्टेकिंग एवं अन्य व्यवस्था चबूतरा में ही करने के निर्देश दिए हैं। ग्राम गोटाटोला में भी धान चबूतरा का अवलोकन किया। इस अवसर पर एसडीएम श्री सीपी बघेल, जनपद सीईओ श्री जीएल चुरेन्द्र एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Exit mobile version