Site icon

ADG का परिवार कोरोना की चपेट में, पुलिस मुख्यालय में हड़कंप

corona

रायपुर. छत्तीसगढ़ में कोरोना बेकाबू होता जा रहा है. कुछ दिन पहले छत्तीसगढ़ के एक आईपीएस अफसर कोरोना संक्रमित मिले थे। अब ADG का परिवार कोरोना की चपेट में है। टॉप लेवल के आईपीएस अफसर के घर में कोरोना के केस मिलने के बाद हड़कम्प मच गया है। लॉकडाउन की वजह से अभी ADG आफिस नहीं जा रहे थे, लेकिन लॉकडाउन के पहले ADG लगातार आफिस आ रहे थे। हालाँकि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के यहाँ आम सर्वेंट काम नही करते। पुलिस बटालियन के जवान घरों में काम करते हैं। संभावना है कि उन जवानों से ही अफसरों के घरों में संक्रमण पहुंच रहा है।

साथ ही आपको बता दें कि लॉकडाउन के दूसरे दिन राजधानी के कंटेनमेंट जोन को फोकस कर की गई कोरोना की जांच और लिए गए आठ सौ से ज्यादा सैंपल में सवा दो सौ से ज्यादा मरीज सामने आ गए। जिले में कुल 244 नए मरीजों का पता चला है। राजधानी के हॉट स्पॉट मंगलबाजार में 27, माना बस्ती में 13 डंगनिया में 9 तथा रामकुड में 6 मरीजों की पुष्टि है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने व्यापक स्तर में रेंडम जांच किया गया है, जिसमें अब तक के सबसे ज्यादा 244 कोरोना मरीज सामने आए हैं।

Exit mobile version