Site icon

चुनाव से पहले ग्वालियर में ‘रावण’ के इनपुट से सतर्क

Gwl.jpg

ग्वालियर

विधानसभा चुनाव से पहले आज ग्वालियर में तनाव की स्थिति बनी हुई है। इस तनाव की वजह राष्टÑीय युवा गुर्जर स्वाभिमान समिति और भीम आर्मी का जेल भरो आंदोलन है। हालांकि किसी भी अप्रिय स्थिति को रोकने के लिए पुलिस ने पूरा बंदोबस्त किया है, लेकिन ग्वालियर में भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर रावण के होने के इनपुट ने पुलिस-प्रशासन में खलबली मचा दी है। लिहाजा ग्वालियर मे एंट्री करने वाले सभी रास्तों से लेकर शहर भर में जगह-जगह पुलिस का पहरा है। सभी वाहनों की चेकिंग की जा रही है। चेकिंग के दौरान आज सुबह से उन लोगों की भी धरपकड़ जारी है जो पुलिस को चकमा देकर इस जेल भरो आंदोलन में मेला ग्राउंड पहुंचने की कोशिश कर रहे थे।

ये है मामला
पिछले महीने 25 सितंबर को गुर्जर महापंचायत के दौरान लोग इकट्ठा हुए और कलेक्ट्रेट पहुंचकर देखते ही देखते प्रदर्शन हिसंक हो गया। इकट्ठा हुई भीड़ ने पुलिस प्रशासन पर पत्थर बरसाए। मजबूरन पुलिस को आंसू गैंस के गोले छोड़ने पड़े। उपद्रवी फिर भी शांत नहीं हुए पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों सहित आमजन की गाड़ियों की भी तोड़फोड़ कर दी। इस घटनाक्रम के बाद भीम आर्मी प्रमुख चंद्र शेखर (रावण), गुर्जर समाज नेता रविंद्र भाटी सहित अन्य ने आज 12 अक्टूबर को ग्वालियर पहुंचकर जेल भरो आंदोलन का ऐलान किया था।

माहौल बिगाड़ा तो होगी सख्त कार्रवाई
जो भी माहौल बिगाड़ने की कोशिश करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। विरोध प्रदर्शन के आह्वान को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लगाई गई है। शहर के आउटर व चारों तरफ फोर्स तैनात किया गया है।
डी.श्रीनिवास वर्मा, एडीजी, ग्वालियर जोन

Exit mobile version