Site icon

सिनेमा लाईन के व्यापारियों ने किया विरोध

WhatsApp Image 2020-07-25 at 14.51.01

राजनांदगांव। नगर निगम के द्वारा वृक्षारोपण का ऐसा भूत सवार हो गया है कि वे जगह या बाद में होने वाली परेशानी को नहीं देख रहा है। जहा जगह मिली वहा JCB से गढ्ढा करवा कर वृक्षारोपण करने की तैयारी कर रहा है। आज गंज लाईन में अनेक जगह गड्ढा किया गया है । जैसे ही सिनेमा लाईन की बंद दुकानों के सामने गड्ढा किया जा रहा था ।

दुकानदारो को इसकी जानकारी हुई तो पांच सात दुकानदार एकत्र होकर गड्ढा नही करने कहा जो गड्ढा कर दिया गया था उसे बंद करवा कर JCB को वहा से रवाना कर दिया। निगम को भी सोचना चाहिए कि दस फूट की रोड है सिनेमा लाईन में हमेशा ही भीड़ रहती है ऐसी जगह पर वृक्षारोपण का क्या औचित्य है। लेकिन सरकारी पैसों की बरबादी करने में जो तुला है निगम अगर ऐसे ही चलता रहा तो पांच लाख पौधे लगाने में लाखों रुपये बर्बाद हो जायेंगे ।

Exit mobile version