Site icon

जांजगीर-चाम्पा : मां की हत्या करने वाला कलयुग का बेटा गिरफ़्तार

20230218142436_hatiya 01236

बिर्रा थाना क्षेत्र के डभराखुर्द गांव में बेटे के द्वारा मां की हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वारदात की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची है और आरोपित बेटे अनिल पटेल को हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार डभराखुर्द गांव में 70 साल की बुजुर्ग महिला अवधमती पटेल परिवार के साथ रहती थी। बेटे अनिल पटेल के द्वारा शराब पीने के लिए घर से चावल ले जाया जा रहा था, तब उसकी मां अवधमती पटेल ने आपत्ति की और बेटे को ऐसा करने से रोका तो आरोपी बेटा अनिल पटेल, तैश में आ गया और पहले तो उसने अपनी मां की हाथ- मुक्के से पिटाई की, फिर जमीन पर पटक दिया।

जमीन पर पटके जाने से बुजुर्ग मां अवधमती पटेल की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद बेटा अनिल पटेल मौके से फरार हो गया था। सूचना के बाद बिर्रा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की है। पुलिस ने आरोपित बेटे अनिल पटेल को हिरासत में ले लिया है।

Exit mobile version