Site icon

राजनांदगांव   : खुज्जी विधानसभा मे इस बार परिवर्तन के लिए जनता ने मन बना लिया है

IMG-20231021-WA0010

0 दो माह पहले से लगातार  जनसम्पर्क मे गीता घासी साहू को मिली भारी बढ़त

राजनांदगांव । अंबागढ़ चौकी भाजपा मंडल के अंतर्गत आने वाले ग्राम हाथीकन्हार ,सोनसाय  टोला,चिखली,कौड़ूटोला,सेम्मर बान्धा सहित  क्षेत्र के अनेक गांवों में जनसंपर्क करने पहुंची खुज्जी विधानसभा क्षेत्र भाजपा विधायक प्रत्याशी गीता घासी  साहू मंडल पदाधिकारियों  के साथ जनसंपर्क कर अपने पक्ष में समर्थन मांगते हुए 7 नवंबर को कमल छाप पर बटन दबाकर भारी मतो से विजय बनाने का आग्रह किया।

भाजपा प्रत्याशी गीता घासी  साहू ने कहा कि 15 साल से खुज्जी विधानसभा मे कांग्रेस विधायक काबिज है 15वर्षों से  खुज्जी विकास कार्यो मे पिछड़ गई हैं ।भाजपा सरकार बनते ही विकास कार्यो से खुज्जी जानी जाएगी। खुज्जी मे इस बार परिवर्तन करने जनता ने मन बना लिया है।

जनसंपर्क के दौरान भाजपा विधायक प्रत्याशी गीता घासी साहू  के साथ अंबागढ़ चौकी मंडल अध्यक्ष गुलाब गोस्वामी, भारत भूषण राजपूत, देवनारायण कुंभकार, शंकर प्रसाद तिवारी, तीजन बाई मानिकपुरी, उमा देवी तिवारी, आशीष द्विवेदी, अजहर जी, नरेश कुमार सिंह, पूरनलाल साहू, ओमशरण सिन्हा, दिनेश मांडवी, रोहित सिन्हा ,गणपत पटेल, लोकेश रजक ,गौरी शंकर गुरले,  शंकर दास सहित मंडल पदाधिकारी एवं ग्रामीण जन बड़ी संख्या में शामिल हुए।

Exit mobile version