Site icon

अम्बिकापुर : व्यय प्रेक्षक पहुंचे अम्बिकापुर, निर्वाचन कार्यों का लिया जायजा

20231022160317_ELECTION INSP (1)

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 9 लुण्ड्रा तथा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 10 अम्बिकापुर के व्यय प्रेक्षक आईआरएस विजय बहादुर वर्मा शनिवार को अम्बिकापुर पहुंचे। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुंदन कुमार तथा पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने वर्मा से सर्किट हाउस में मिलकर उनका स्वागत किया।

व्यय प्रेक्षक वर्मा ने कलेक्टर एवं एसपी की उपस्थिति में रविवार को जिला कार्यालय परिसर में नवीन कंपोजिट बिल्डिंग का निरीक्षण किया। इंटीग्रेटेड कंट्रोल एवं कमांड यूनिट में स्थापित एमसीएमसी कक्ष, कंट्रोल रूम, व्यय शाखा सहित अन्य कक्षों का अवलोकन किया तथा निर्वाचन सम्बन्धी तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने रिटर्निंग ऑफिसर कक्ष का अवलोकन कर नाम निर्देशन के लिए की गई जरूरी कार्यालयीन व्यवस्थाओं का भी जानकारी ली। इस दौरान जिला पंचायत के उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुनील नायक, नगर निगम आयुक्त अभिषेक कुमार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी नूतन कुमार कंवर, समस्त रिटर्निंग ऑफिसर, जिला स्तरीय अधिकारी और निर्वाचन से संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Exit mobile version