Site icon

जबलपुर में 4 अरेस्ट, दो की और पहचान, अब भी वीडियो खंगाल रही पुलिस

JBP1.jpg

जबलपुर

जबलपुर के भाजपा कार्यालय में हंगामा करने करते हुए केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के सुरक्षाकर्मी के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार की ही रात को पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया था। जिसमें बबलू जायसवाल, राघव जायसवाल, तरुण शुक्ला और गौरव गोस्वाती की पहचान कर ली गई थी। देर रात में चारों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में इन्होंने दो और लोगों के नाम बताए हैं। इनकी पहचान पुलिस ने भी घटना का वीडियो देखकर की थी। पुलिस अभी भी वीडियो की पड़ताल कर अन्य आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है।

इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दो की पहचान और हो चुकी है। बाकी के आरोपियों की पहचान के लिए घटना का वीडियो देखा जा रहा है।
आदित्य प्रताप सिंह, एसपी जबलपुर

Exit mobile version