Site icon

UP : नवरात्रि में माता की मूर्ति के सामने डीजे की धुन पर नाच रहे युवक की बिगड़ी तबीयत, हार्ट अटैक से मौत

download (48)

डीजे की धुन पर मां दुर्गा की प्रतिमा के सामने नाचेत समय एक युवक की कुछ देर बाद मौत हो गई। नाचते समय उलझन होने पर वह कुछ दूर पर स्थित अपने घर चला गया। वहां पानी पीते ही वह गिर पड़ा। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। नगर पालिका परिषद भरवारी के बहरिया में माता की मूर्ति के सामने डीजे की धुन में नाच रहे युवक की अचानक तबियत बिगड़ गई। युवक माता के पंडाल से जैसे ही घर पहुंचा तो उसे प्यास लगी। पानी पीते ही वह अचेत होकर गिर पड़ा। आनन फानन परिजन और अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।चिकित्सकों के मुताबिक हार्ट अटैक आने से उसकी  मौत हुई है। युवक की मौत से परिजनो में कोहराम मचा गया। मृतक दक्खिनी उम्र लगभग 40 वर्ष को एक बेटी और तीन तीन बेटे हैं। सोमवार को वह बहरिया में स्थापित पंडाल में मां दुर्गा के सामने डीजे पर डांस कर रहा था। इस दौरान उसको कुछ उलझन हुई तो वह घर चला गया, जहां हार्टअटैक से उसकी मौत हो गई। घटना के बारे में जिसने भी सुना वह आश्चर्चचकित रह गया। 

Exit mobile version