Site icon

बच्चों को डेंगू से बचाने बरतें ये सावधानियां

20231023082833_03

डेंगू फैलने का सबसे बड़ा कारण बार‍िश से होने वाला जल-भराव है, जिससे मच्छरों की संख्या बढ़ रही है और बीमारियां फैल रही हैं। बच्चों में भी डेंगू के कई मामले सामने आए हैं। डेंगू होने पर शरीर में प्लेटलेट्स काउंट गिरने लगता है, जिसके बाद मरीज को अस्पताल में भर्ती करवाने की नौबत आ जाती है। यहां हम आपको बच्चों में दिखने वाले डेंगू के लक्षण और इस गंभीर बीमारी से बचाव के तरीके बताने वाले हैं। बच्चों में डेंगू के लक्षण

आमतौर पर बच्चों में डेंगू के लक्षण सामान्य बुखार जैसे ही होते हैं। एडीज मच्छर के काटने के 4 दिनों से लेकर 2 सप्ताह के बीच कभी भी डेंगू के लक्षण दिखाई दे सकते हैं। बच्चों को डेंगू होने पर फ्लू जैसे लक्षण, 2 से 7 दिनों तक रह सकते हैं।

तेज बुखार के साथ, सिर दर्द, आंखों के पीछे दर्द, जी मिचलाना/उल्टी, जोड़ों, हड्डियों और मांसपेशियों में दर्द और त्वचा पर लाल चकत्ते नजर आ सकते हैं। डेंगू से बचाव के तरीके

Exit mobile version