Site icon

CG : बिना अनुमति प्रिंट हुए फ्लैक्स जब्त

20231101144355_banner jabt

महासमुन्द खल्लारी विधानसभा अंतर्गत बागबाहरा में उड़नदस्ता टीम ने बिना अनुमति प्रिंट किए जा रहे फ्लैक्स को जप्त किया है। रिटर्निंग ऑफिसर श्रीमती सृष्टि चंद्राकर ने बताया कि तहसीलदार लीलाधर कंवर के नेतृत्व में उड़नदस्ता की टीम ने यह कार्यवाही की है। बागबाहरा स्थित रजा प्रिंटर्स द्वारा बिना अनुमति के राजनैतिक प्रचार हेतु फ्लैक्स प्रिंट किया जा रहा था। इस दौरान प्रिंट किए गए आठ रोल जप्त किया गया है।

Exit mobile version