Site icon

बीजापुर : नक्‍सलियों ने की ग्रामीण की हत्या

download (14)

छत्तीसगढ़ के नक्‍सल प्रभावित बीजापुर में बुधवार की दरमियानी रात नक्‍सलियों ने एक ग्रामीण की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि नक्‍सलियों ने ग्रामीण की हत्या के बाद शव को नड़पल्ली एवं गलगम के बीच सड़क किनारे फेंक दिया। नक्‍सलियों द्वारा पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाते हुए हत्या की गई।मृतक मुचाकी लिंगा (40 वर्ष) उसूर ब्लाक के ग्राम गलगम का निवासी है।

आसपास के क्षेत्र में सघन सर्च अभियान जारी है। बीजापुर एसपी आंजनेय वार्ष्णेय ने इस घटना की पुष्टि की है। विधानसभा चुनाव पूर्व माओवादियों द्वारा चुनाव बहिष्कार के संबंध में पर्चे भी क़़ई इलाकों में फेंके है।

Exit mobile version