Site icon

अंतिम दिन 350 से अधिक अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र वापस लिये

elction_5-4.jpg

भोपाल

मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए 2 नवंबर को 350 से अधिक अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र वापस लिये हैं। लगभग 2500 से अधिक अभ्यर्थी निर्वाचन के लिए शेष बचे हैं। यह अनंतिम जानकारी है।

उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए 21 अक्टूबर से नाम निर्देशन पत्र जमा करने की प्रक्रिया शुरू हुई थी। 30 अक्टूबर तक नाम निर्देशन पत्र जमा किए गए थे। 31 अक्टूबर को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की गई थी। 2 नवंबर को नाम वापस लेने की अंतिम तिथि थी। 17 नंवबर को पूरे प्रदेश में एक ही चरण में मतदान प्रक्रिया संपन्न होगी तथा 3 दिसंबर को मतगणना होगी।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि प्रदेश के 10 जिलों में 1550 से अधिक मतदाता संख्या वाले मतदान केंद्रों पर 103 सहायक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसमें भोपाल, छतरपुर, देवास, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर, कटनी, मुरैना, नरसिंहपुर और उज्जैन जिला शामिल है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदेश में विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिये 1550 से अधिक मतदाताओं वाले 103 मतदान केन्द्रों के लिए सहायक मतदान केन्द्र बनाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

इन विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में बनाए गए हैं सहायक मतदान केंद्र:

Exit mobile version