Site icon

CG : बच्चों ने मानव श्रृंखला से दिया मतदान का संदेश

20231103153714_vote

बालोंड, लुभा एवं धारली में मतदाताओं को जागरूक करने निकाली रैली कोण्डागांव  विधानसभा चुनाव में मतदान के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक सोनी के मार्गदर्शन में पूरे जिले में विभिन्न मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत माकड़ी विकासखण्ड के लुभा, धारली एवं बालोंड ग्राम पंचायतों में मतदान जागरूकता हेतु विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जिसमें स्कूली बच्चों और ग्रामीण महिलाओं ने रैली निकालकर लोगों को मतदान का संदेश देते हुए नारे लगाये। ग्राम पंचायत भवन, सामूदायिक भवन, आजीविका केन्द्रों में रंगोली बनाकर एवं महिलाओं द्वारा मेहंदी लगाकर मतदान हेतु लोगों को प्रेरित किया गया। बिहान समूह की महिलाओं द्वारा दीवार लेखन का भी कार्य गांव में करते हुए लोगों को 7 नवम्बर को होने वाले मतदान के लिए मतदान केन्द्रों एवं स्थलों की जानकारी को अंकित किया गया।

Exit mobile version