Site icon

ग्वालियर-चंबल: 5 सीटों पर अपनों से उलझी कांग्रेस

Congress-1.jpg

ग्वालियर।

चुनाव में बागियों और भितरघातियों के कारण बिगड़ते समीकरणों से अब पार्टियों की चिंता बढ़ने लगी है। खास तौर से उन सीटों पर जहां पार्टी के प्रभावशाली नेता खुलकर बगावत कर ताल ठोककर खड़े हैं। ग्वालियर और चंबल संभाग में पांच सीटें ऐसी हैं जिन पर कांग्रेस अपनों के ही कारण उलझती नजर आ रही है।

पिछले चुनाव में कांटे की टक्कर देकर सत्ता पर काबिज होने वाली कांग्रेस को इस बार ग्वालियर-चंबल अंचल में लगभग एक दर्जन सीटों पर अपनी पार्टी के नेताओं की ओर से चुनौती मिलना उसके लिए परेशानियों का सबब बन रहा है। इनमें से 5 सीटें ऐसी हैं जहां कांग्रेस के वो नाराज नेता अपनी ही पार्टी के लिए बड़ी चुनौती बन रहे हैं, जो टिकट वितरण से नाराज हैं। इनमें से 3 तो ऐसे हैं जिनका टिकट घोषित कर दिया गया लेकिन बाद में उनके स्थान पर दूसरे नेता को प्रत्याशी घोषित कर दिया गया। वहीं दो ऐसे हैं जो टिकट के प्रबल दावेदार थे और आखिर तक उन्हें भरोसे में रखा गया। इनमें से एक तो मौजूदा एमएलए भी शामिल हैं।

 इनको टिकट बदलने की टींस

2 विधायकों को टिकट कटने का दर्द

टिकट के लिए पार्टी छोड़ी फिर भी पत्ता कटा

Exit mobile version